Wednesday, October 28, 2026
Wednesday, October 28, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

मोहनलाल यादव

लोक दुलरुआ हैदर अली ‘जुगुनू’

बिरहा गायकी में हैदर अली जुगनू एक विलक्षण कलाकार थे। सही मायने में वह लोक को गाते थे। उनकी आवाज में एक मार्मिक स्थानीयता थी और कथन में पानी सा प्रवाह। उन्होंने बिरहा का एक युग बनाया और वह युग अभी दोबारा नहीं आता दिखता। हालांकि हैदर अली मंच के सफल गायक के रूप में स्थापित हो चुके थे लेकिन जब टेप रिकॉर्डर का जमाना आया तो इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में भी उन्होंने अपना परचम लहराया।उनके के गानों की धूम मच गई। टी सीरीज और गंगा कैसेट्स जैसे कई कैसेट निर्माताओं ने हैदर अली के गाने रिकॉर्ड करवा कर बाजार में ले आए और इस कालजयी गायक की मधुर आवाज गाँव गली घर में गुंजायमान हो गई।
Bollywood Lifestyle and Entertainment