Thursday, March 19, 2026
Thursday, March 19, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचलअखिलेश ने पूछा, क्या किसान व बेरोजगार युवा 'विकसित भारत संकल्प यात्रा'...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

अखिलेश ने पूछा, क्या किसान व बेरोजगार युवा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का हिस्सा हैं?

लखनऊ (भाषा)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या किसान भी इस यात्रा का हिस्सा हैं या नहीं? अखिलेश ने यहां पार्टी दफ्तर में मीडिया से कहा कि विकसित भारत का सपना दिखाने वाली सरकार ने भारत […]

लखनऊ (भाषा)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या किसान भी इस यात्रा का हिस्सा हैं या नहीं?

अखिलेश ने यहां पार्टी दफ्तर में मीडिया से कहा कि विकसित भारत का सपना दिखाने वाली सरकार ने भारत को विकसित बनाने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया है। क्या किसान विकसित भारत के अभियान में हैं या नहीं? क्या किसानों की समृद्धि के बिना विकसित भारत संभव है?

उन्होंने कहा कि क्या विकसित भारत ने युवाओं के बारे में बात की है? जो युवा बेरोजगार हैं और जिन्हें नौकरी नहीं मिली है, क्या वे ‘विकसित भारत’ का हिस्सा हैं? सपा प्रमुख ने यह भी जानना चाहा कि भाजपा ने ऐसा कौन सा निर्णय लिया है जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरियां मिली हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे यूपी के मुख्यमंत्री से पूछिए कि 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो सपना दिखाया था, उनमें से कितना निवेश जमीन तक पहुंचा है? अगर निवेश जमीन तक पहुंचा है तो कितने युवाओं को नौकरियां मिल गई हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इन सवालों का जवाब नहीं है। इसलिए, भाजपा कभी भगवान के पीछे छिपती है तो कभी धर्म के पीछे छिपती है।

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment