Wednesday, July 1, 2026
Wednesday, July 1, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचलदवा फैक्ट्री में आग से महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत, सात...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

दवा फैक्ट्री में आग से महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत, सात घायल

मुंबई (भाषा)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दवा कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए तथा सात लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी […]

मुंबई (भाषा)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दवा कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए तथा सात लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि आग शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी रायगढ़ में महाड़ एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में लगी। उन्होंने कहा, ‘आज सुबह सात बजे तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। ये उन 11 लोगों में शामिल थे जो फैक्टरी में आग लगने के बाद लापता हो गए थे। सात अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए हमारा तलाश अभियान अब भी जारी है।’ अधिकारी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। अधिकारियों के अनुसार  फैक्टरी में एक विस्फोट के बाद आग लगी। इसके बाद आग से वहां रयासनों से भरे बैरल में विस्फोट हो गया।

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment