Sunday, April 26, 2026
Sunday, April 26, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचलकांग्रेस को अखिलेश ने दी 11 सीटें, कहा- ‘इंडिया’ और ‘पीडीए’ मिलकर...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

कांग्रेस को अखिलेश ने दी 11 सीटें, कहा- ‘इंडिया’ और ‘पीडीए’ मिलकर बदलेंगे यूपी का इतिहास

वाराणसी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा में जाने की सुगबुगाहट के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव ने यूपी में सीट बंटवारे का ‘चुनावी पत्ता’ खोल दिया है। सपा और कांग्रेस के बीच सीटों की डील पक्की हो गई है। यूपी में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के […]

वाराणसी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा में जाने की सुगबुगाहट के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव ने यूपी में सीट बंटवारे का ‘चुनावी पत्ता’ खोल दिया है। सपा और कांग्रेस के बीच सीटों की डील पक्की हो गई है। यूपी में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ के माध्यम से यह जानकारी दी है।

आज अखिलेश यादव ने लिखा कि ‘कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।’

हालांकि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने समाजवादी पार्टी के प्रस्ताव पर नाखुशी जताई है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यह अखिलेश यादव का एकतरफा फैसला है।

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment