Thursday, April 30, 2026
Thursday, April 30, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमराजनीतिकांग्रेस ने जारी की दस उम्मीदवारों की सूची, दिल्ली में मनोज तिवारी...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

कांग्रेस ने जारी की दस उम्मीदवारों की सूची, दिल्ली में मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी, पंजाब और दिल्ली से दस प्रत्याशियों की सूची जारी की है, इस सूची में पार्टी ने कन्हैया कुमार समेत पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने नई सूची में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब से कुल 10 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

इंडिया गठबंधन के बतौर दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से कन्हैया कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भाजपा से वर्तमान सांसद मनोज तिवारी मैदान में हैं। दिल्ली की कुल तीन सीटों पर कांग्रेस आम आदमी पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ रही है।

पिछले लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई के टिकट पर मैदान में थे जहां भाजपा से गिरिराज सिंह ने उन्हें भारी मतों से मात दी थी। हालांकि इस सीट पर आरजेडी से तनवीर हसन भी मैदान में थे।

इस हार के बाद कन्हैया कुमार सीपीआई छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

वहीं नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से कांग्रेस ने दलित नेता उदित राज को टिकट दिया है इस सीट पर भाजपा से योगेंद्र चंदौलिया मैदान में हैं। दिलचस्प है कि इसी सीट से 2014 में उदित राज भाजपा के टिकट से चुनाव लड़कर जीत चुके हैं।

पंजाब की जालंधर सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को प्रत्याशी बनाया है।

यूपी में बहुचर्चित इलाहाबाद सीट से कांग्रेस ने उज्ज्वल रेवती रमण सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

राजनीतिक हलके में चर्चा है कि कांग्रेस की इस सूची में लगभग सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों को उतारा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment