Thursday, March 12, 2026
Thursday, March 12, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचल

पूर्वांचल

वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन

वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’

पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।

मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’

पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।

वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।

बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ

सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा  1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।

Lok Sabha Election : यूपी की आठ सीटों पर औसतन 57.90 प्रतिशत मतदान, पीलीभीत में ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

पीलीभीत जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में लोगों ने सरकार-प्रशासन  द्वारा की गई उपेक्षा और नागरिक सुविधाओं की कमी के विरोध में चुनाव का बहिष्कार किया है।

Lok Sabha Election : मतदान से पहले पूर्वी नागालैंड में ईएनपीओ ने अनिश्चितकालीन बंद कर चुनाव का बहिष्कार किया

जहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नागालँड की एकमात्र सीट पर पर मत डाले जाने है, वहीं पूर्वी नागालँड ईएनपीओ ने अलग राज्य की अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश : हरदोई के केसरीपुर-मण्डौली गांव से प्रशासन ने हटाई अंबेडकर की मूर्ति, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

गांव में शाम 7:00 बजे अचानक 31 जीपों, एक बस व एक जे.सी.बी. मशीन के साथ पुलिस पहुंची। लोगों के विरोध करने के बावजूद रात को बारह बजे तक ग्राम प्रधान के पति राज बहादुर की मदद से मूर्ति हटवा दी गई और उसका चबूतरा तोड़ दिया गया।

छत्तीसगढ़ : कांकेर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सलियों की मौत, 3 जवान घायल

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होना है। माओवादी छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। माओवादियों के मध्य रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता प्रताप की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया गया था।

Lok Sabha Election : ‘मैं यादव परिवार के घर नहीं जाऊंगा’ कहने वाले शशांक मणि त्रिपाठी को बीजेपी ने देवरिया से बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने शशांक मणि त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित कर पूर्वांचल के बहुजनों को एक नायाब तोहफा दिया है क्योंकि अब तक की राजनीति में पूर्वांचल में किसी दल का कोई नेता जाति को लेकर इतना बेबाक बोलने वाला और इनके तरीके से खुलेआम जातिवाद करने वाला नहीं हुआ था।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
Bollywood Lifestyle and Entertainment