Friday, March 13, 2026
Friday, March 13, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचल

पूर्वांचल

वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन

वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’

पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।

मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’

पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।

वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।

बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ

सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा  1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।

पश्चिम बंगाल : तृणमूल ने सात नए चेहरों के साथ 42 लोकसभा सीट के उम्मीदवार घोषित किए

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने सात सांसदों का टिकट काटते हुए कुछ नए चेहरों को मैदान में उतारा है।

हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कमल फेंक कर पंजा थामा  

एक तरफ जहां कांग्रेस के कई नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं वहीं दूसरी ओर बीजेपी के हिसार से वर्तमान सांसद बृजेन्द्र सिंह का कांग्रेस का दामन थामना बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है।

आजमगढ़ : मोदी के लिए खड़ी फसल रौंदी गई, प्रशासन ने मुआवजा देने से किया इंकार

एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री किसानों के हित की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उनका आचरण किसान विरोधी नजर आता है। आजमगढ़ में किसानों की खड़ी फसल रौंद दी गई, अब जिला प्रशासन उचित मुआवजा देने में आनाकानी कर रहा है।

मध्य प्रदेश : सचिवालय भवन में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मध्यप्रदेश सचिवालय की बहुमंजिला इमारत में आज सुबह आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नागपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम में भगदड़, एक महिला की मौत

नागपुर में बीजेपी के कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को बर्तन बांटे जा रहे थे और आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई।

यूपी: आजमगढ़ में पीएम मोदी की जनसभा के लिए खेतों में खड़ी फसल को मशीनों से रौंदा

आजमगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए 10 मार्च को आजमगढ़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं। सभा के लिए मैदान तैयार करने के लिए किसानों की फसलों को मशीनों से रौंदवा दिया गया।
Bollywood Lifestyle and Entertainment