Saturday, February 28, 2026
Saturday, February 28, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचलओडिशा : आदिवासी महिला की 'डायन' बताकर हत्या, एक व्यक्ति हिरासत में

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

ओडिशा : आदिवासी महिला की ‘डायन’ बताकर हत्या, एक व्यक्ति हिरासत में

बारीपदा/ ओडिशा (भाषा)। ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी महिला पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाते हुए उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान जिले के लोहंडाकोचा गांव की रहने वाली मिनती मुर्मू (45) के तौर पर हुयी है। मिनती के […]

बारीपदा/ ओडिशा (भाषा)। ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी महिला पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाते हुए उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान जिले के लोहंडाकोचा गांव की रहने वाली मिनती मुर्मू (45) के तौर पर हुयी है।

मिनती के पति बलेई मुर्मू ने आरोप लगाया कि जब वह घर में अकेली थी तो गांव के दो लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे स्थानीय पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झारपोखरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) मृनतुंजय प्रधान ने बताया कि पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment