Friday, March 27, 2026
Friday, March 27, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमविविधलोकसभा चुनाव के बीच मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो नागरिकों की...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव के बीच मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो नागरिकों की मौत

इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर फोरम ने केंद्रीय सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद मैतेई समुदाय के सशस्त्र लड़ाकों ने बफर जोन को कैसे पार कर लिया ?

मणिपुर में दो सशस्त्र समूहों के बीच हिंसा भड़कने से कुकी समुदाय के 2 युवाओं के मारे जाने की खबर आ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग केंद्र सरकार पर हिंसा न रोक पाने का आरोप लगा रहे हैं।

हिंसा में मारे जाने वाले दोनों युवक जनजातीय कुकी समुदाय से बताए जा रहे हैं। यह घटना पूर्वी इम्फाल और कांगपोकपी जिले के बीच मोईरंगपुरेल इलाके में घटित हुई है।

हिंसा के विरोध में कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी ने कांगपोकपी जिले में 24 घंटे के लिए पूर्ण शटडाउन घोषित कर दिया है।

लोकसभा चुनाव के चलते मणिपुर में आचार संहिता लागू है, उसके बाद भी मणिपुर में हिंसक संघर्ष नहीं रुक रहे हैं। मणिपुर के हालात को देखते हुए स्थानीय लोग लोकसभा चुनाव का भी विरोध कर रहे हैं।

इंडिजीनस ट्राइबल लीडर फोरम ने इस घटना में कुकी समुदाय के 2 युवाओं के मारे जाने की घटना की कड़ी निंदा की है।

फोरम ने केंद्रीय सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद मैतेई समुदाय के सशस्त्र लड़ाकों ने बफर जोन को कैसे पार कर लिया ?

 

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment