Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचलझारखंड : होली का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा लोगों पर जंगली...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

झारखंड : होली का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा लोगों पर जंगली सूअर ने किया हमला, एक की मौत नौ घायल

होली के दिन सिमडेगा जिले के पिथरा पंचायत में एक जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य कई घायल हो गए। जंगली सुअर इतनी खतरनाक होती है?

राजधानी रांची से 140 किलोमीटर दूर सिमडेगा जिले के पिथरा पंचायत में एक जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हमले में अन्य नौ लोग घायल हो गए।

यह घटना तब हुई जब पिथरा पंचायत के लोग मंगलवार की सुबह होली का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे थे।

हमले में घायल हुए नौ लोगों में से चार को रांची के ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ स्थानांतरित किया गया है, जबकि चार का इलाज सिमडेगा के सदर अस्पताल में चल रहा है। एक घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं।

घटना के बाद इलाके में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

सूअर को ढूंढ कर उसे जंगल में ले जाने के लिए बुधवार की सुबह से ही वन विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

वन अधिकारी एस. एस. चौधरी ने बताया, ‘होली का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हो गए। बाद में अन्य तीन लोग भी घायल हुए।’

सिमडेगा के उपमंडल अधिकारी सुमंत तिर्की ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर पंचायत में धारा-144 लागू कर दी गई है। ग्रामीण जंगली सूअर को ढूंढ कर भगाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।

निषेधाज्ञा के आदेश के तहत पांच या उससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते है। इसके अलावा, ग्रामीणों से लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया है।

एस. एस. चौधरी के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि ग्रामीणों ने जंगली सूअर को घायल कर दिया होगा जिससे आक्रामक होकर उसने लोगों पर हमला किया।

उन्होंने कहा, ‘यह एक नर जंगली सूअर है। आमतौर पर नर सूअरों को बहुत आक्रामक माना जाता है और वे बहुत तेज दौड़ते हैं।

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment