Thursday, April 16, 2026
Thursday, April 16, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचलझारखंड में पुल से गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

झारखंड में पुल से गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

देवघर (भाषा)। झारखंड के देवघर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। देवघर जिले में मंगलवार की सुबह एक कार के पुल से गिर जाने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कार का ड्राइवर घायल हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी। देवघर के […]

देवघर (भाषा)। झारखंड के देवघर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। देवघर जिले में मंगलवार की सुबह एक कार के पुल से गिर जाने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कार का ड्राइवर घायल हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब वाहन पुल से सिकटिया बैराज में गिर गया।

पीटीआई-भाषा के अनुसार, ‘कार के पुल से बैराज में गिरने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।’

डुंगडुंग ने बताया कि गाड़ी देवघर के सारठ स्थित आसनसोल संकुल गांव से गिरिडीह जा रही थी।

पुलिस ने कहा, ‘हादसा तब हुआ जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, सेल्फी लेने के लिए वाहन चलाने लगा और नियंत्रण खो दिया। लेकिन वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे नाले में जा गिरी। जिससे परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।’

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment