Thursday, March 12, 2026
Thursday, March 12, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचल

पूर्वांचल

वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन

वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’

पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।

मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’

पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।

वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।

बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ

सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा  1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।

हरियाणा : चौधरी बीरेंद्र सिंह ने की कांग्रेस में घर वापसी, MSP के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

हरियाणा के प्रमुख राजनीतिक चेहरे चौधरी बीरेंद्र सिंह 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, आज करीब 10 साल बाद उन्होंने फिर से कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। अपने सम्बोधन में उन्होंने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भाजपा का बोरिया बिस्तर समेटने का आह्वान भी कर डाला।

यूपी : सुल्तानपुर के चर्चित घनश्याम तिवारी हत्याकांड मामले में जमानत पर बाहर आये विजय नारायण सिंह की गोली मार कर हत्या

सुल्तानपुर के चर्चित घनश्याम तिवारी हत्याकांड में आरोपी विजय नारायण सिंह की शाम में दरियापुर तिराहे पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। लोग इसे घनश्याम तिवारी हत्याकांड के बदले के रूप में देख रहे हैं।

यूपी : गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, सैकड़ों बीघा फसल हुई बर्बाद, अखिलेश ने उठाई मुआवज़े की मांग

यूपी के इटावा और हमीरपुर में गेहूं के खेत में आग लगने से बड़ी मात्रा में गेहूं की फसल बर्बाद होने की खबर आ रही है। अखिलेश यादव ने उठाई मुआवजे की मांग।

अतुल प्रधान नहीं हैं मेरठ से सपा के प्रत्याशी, बदायूं में भी प्रत्याशी शिवपाल यादव के बदले जाने की चर्चा

बदायूं लोकसभा से सपा ने शिवपाल यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। बीते दिन शिवपाल यादव ने बदायूं लोकसभा से चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है।

छत्तीसगढ़ : आदिवासी नेता सुरजू टेकाम की गिरफ्तारी पर सवाल, भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप

आदिवासी एवं सामाजिक संगठनों का आरोप है कि राज्य की भाजपा सरकार की बस्तर में अहिंसा और सहभागी लोकतंत्र को प्रोत्साहित करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि बस्तर में माओवादियों के नाम पर निर्दोष आदिवासियों का दमन और फर्जी गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

मुख्तार अंसारी की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पुलिस हिरासत में हुई मौतों की CBI जांच की मांग

अधिवक्ता विशाल तिवारी ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सुप्रीम कोर्ट में कहा है, ‘पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में 10 गैंगस्टर की मौत हुई है। इन 10 में से भी 7 की मौत तब हुई जब उन्हें अदालत की सुनवाई या स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया जा रहा था।' 
Bollywood Lifestyle and Entertainment