होमपूर्वांचल
पूर्वांचल
पूर्वांचल
वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन
वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’
पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।
मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’
पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।
वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।
बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ
सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा 1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।
एक मात्र मतदाता के लिए 39 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे चुनाव अधिकारी
चुनाव अधिकारियों का कहना है कि मालोगाम में बहुत कम परिवार हैं। तयांग किसी अन्य मतदान केंद्र पर स्थानांतरित किए जाने की इच्छुक नहीं है। उनको छोड़कर सभी अन्य मतदान केंद्रों पर पंजीकृत मतदाता हैं।
झारखंड : होली का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा लोगों पर जंगली सूअर ने किया हमला, एक की मौत नौ घायल
होली के दिन सिमडेगा जिले के पिथरा पंचायत में एक जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य कई घायल हो गए। जंगली सुअर इतनी खतरनाक होती है?
‘आप’ के प्रदर्शन के बाद पीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आप के कार्यकर्ता और नेता इंकलाब जिंदबाद और केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे। कई राज्यों से दिल्ली में प्रदर्शन करने आए इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बांदा जेल में बंद मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
भाषा -
मऊ से पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगढ़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मुख्तार ने कोर्ट में पांच दिन पहले जहर देने का आरोप लगाया था।
हाईकोर्ट ने मदरसा अधिनियम को बताया असंवैधानिक, मान्यता का इंतजार करते रह गए मदरसा संचालक
यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा, ‘कोर्ट के फैसले से आश्चर्य हुआ है। बड़ा फैसला है, इसकी समीक्षा की जाएगी। 2004 में सरकार ने एक्ट बनाया था। आज 20 साल बाद एक्ट को असंवैधानिक बताया गया है।’
उत्तर प्रदेश : बैंक के दबाव एवं कर्ज के बोझ में डूबे सहारनपुर के किसान ने की आत्महत्या
गागलहेड़ी इलाके के गांव रसूलपुर पापड़ेकी में किसान विनोद कुमार ने बैंक के कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के बेटे ने बैंक कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

