Friday, March 13, 2026
Friday, March 13, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचल

पूर्वांचल

वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन

वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’

पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।

मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’

पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।

वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।

बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ

सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा  1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।

कर्नाटक : राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान जारी, कांग्रेस का दावा, विरोधियों का मिलेगा समर्थन

हमेशा जोड़तोड़ की राजनीति करने वाली बीजेपी में राज्य सभा चुनाव में क्रास वोटिंग का इस कदर भय बना हुआ था कि उसने अपने विधायकों को निजी रिसॉर्ट में बंद करवा दिया।

वर्षों पहले गुजरात मॉडल का दावा करने वाले गुजरात में खुला पहला एम्स

देश के प्रधानमंत्री मोदी जिस गुजरात माॅडल की बात करके सत्ता में आए, उस गुजरात के विकास का सच अब सामने आया, जब प्रधानमंत्री ने राज्य के पहले एम्स का 25 फरवरी को उद्घाटन किया।

बिहार: जनविश्वास यात्रा में तेजस्वी यादव के एस्कॉर्ट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

पूर्णिया में तेजस्वी यादव के एस्कॉर्ट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें गाड़ी के चालक की मौत हो गई और छह अन्य पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग घायल हो गए।

मिर्जापुर : सरकारी खरीद केंद्र न होने के कारण किसान एमएसपी से कम दाम पर बेच रहे हैं सरसों

किसान चाहते हैं कि सरसों भी तय की गई एमएसपी पर बिके। ब्लॉक और जिले स्तर पर सरसों के लिए कोई भी खरीदी केंद्र न होने से किसान खुले बाजार में औने-पौने दाम में सरसों बेचने के बाद खुद को छला हुआ महसूस कर रहे है

संदेशखाली में पुलिस ने तृणमूल नेता अजीत मैती को गिरफ्तार किया,शाहजहां के खिलाफ एफआईआर

संदेशखाली में तृणमूल काँग्रेस के नेता शाहजहां के करीबी माने जाने वाले अजीत मैती को पुलिस ने महिलाओं की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजस्थान :  दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को गोली मारी और गंडासे से हमला किया

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी एवं उसके साथियों ने पीड़िता को कथित रूप से गोली मार दी। घटना शनिवार रात प्रागपुरा थाने के पास उस समय हुई जब पीड़िता अपने भाई के साथ दुपहिया वाहन पर घर लौट रही थी।
Bollywood Lifestyle and Entertainment