होमपूर्वांचल
पूर्वांचल
पूर्वांचल
वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन
वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’
पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।
मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’
पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।
वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।
बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ
सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा 1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।
हलद्वानी हिंसा: एक और शख्स की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई
पुलिस ने मौके पर एक अस्थायी चौकी बना दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि सरकार अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान ‘मुक्त’ की गई जमीन पर एक पुलिस स्टेशन बनाएगी। इस घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने वहां चौकी बना दी, जिसका उद्घाटन दो महिला सब-इंस्पेक्टरों ने किया, जो हिंसा में बुरी तरह से घायल हो गई थीं।
शंभू सीमा पर फिर से प्रदर्शन शुरू करने के लिए जुटे किसान, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
भाषा -
किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए अंबाला के पास शंभू सीमा पर एकत्र हुए, जिसके चलते भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने पद से दिया इस्तीफा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा में शामिल होने के दिन ही मैंने नारा दिया था कि 85 तो हमारा है 15 में भी बंटवारा है। हमारे महापुरुषों ने भी इसी तरह की लाइन खींची थी। मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया है।
बीकेयू अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पूछा- क्या किसान हमेशा आंदोलन ही करता रहेगा
भाषा -
दिल्ली पुलिस ने किसानों के मार्च के कारण व्यापक तनाव और ‘सामाजिक अशांति’ के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी है, जिसमें पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने, जुलूस या रैलियों और लोगों को ले जाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में लम्बे समय बाद हुई सरकारी नौकरी की परीक्षा धांधली की भेंट चढ़ी, जांच के आदेश
परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी एक्स पर आरओ/ एआरओ परीक्षा की जांच कराने की मांग करते हुए #RO_ARO_PAPER_LEAK ट्रेंड करा रहे हैं। छात्रों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। अभी तक लगभग दो लाख पोस्ट एक्स पर किये जा चुके हैं।
क्या है उत्तराखंड का यूसीसी बिल?
यूसीसी विधेयक आदिवासी समुदाय को छोड़कर राज्य के सभी निवासियों पर लागू होता है। राज्य में आदिवासी पूरी आबादी का 2.9% हैं और शुरू से ही यूसीसी के ख़िलाफ़ रहे हैं।

