Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमराष्ट्रीयचीन : खदान में कोयले और गैस के भीषण विस्फोट से 10...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

चीन : खदान में कोयले और गैस के भीषण विस्फोट से 10 लोगों की मौत, छह मजदूर लापता

चीन। पिंगदिंगशन स्थित कोयले के एक खदान में भीषण विस्फोट हो जाने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 6 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। कोयले और गैस के विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ है। चीन की सरकारी मीडिया ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार को दोपहर लगभग 2.55 पर हुई। […]

चीन। पिंगदिंगशन स्थित कोयले के एक खदान में भीषण विस्फोट हो जाने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 6 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। कोयले और गैस के विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ है।

चीन की सरकारी मीडिया ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार को दोपहर लगभग 2.55 पर हुई। वहीं, सरकारी मीडिया संस्थान ‘चाइना डेली’ की खबर में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है।

यह हादसा ‘पिंगदिंगशान तियनान कोल माइनिंग कंपनी लिमिटेड’ की एक कोयला खदान में हुई। इस दौरान खदान में कुल 425 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से 380 को बाहर निकाल लिया गया है। बचाव कार्य शनिवार को भी जारी है।

कोयला खदान के प्रभारी को स्थानीय प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है। चीन में खनन के दौरान दुर्घटनाएँ आम हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में मौतों की संख्या में कमी आई है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा कोयले का उत्पादक और उपभोक्ता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने तुरंत स्थल पर एक टीम को तैनात किया है। 2022 के आधिकारिक आँकड़ों से पता चला कि चीन में 168 खनन दुर्घटनाओं में 245 मौतें हुईं हैं। वहीं, चीन के हेईलोंगजिआंग प्रांत में कोयले की खदान में दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं।

अमन विश्वकर्मा
अमन विश्वकर्मा
अमन विश्वकर्मा गाँव के लोग के सहायक संपादक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment