Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमराष्ट्रीयमणिपुर से मुंबई तक छः हजार किमी की दूरी तय करेगी कांग्रेस...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

मणिपुर से मुंबई तक छः हजार किमी की दूरी तय करेगी कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’

नई दिल्ली (भाषा)। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करेगी। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। इस दौरान 14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से […]

नई दिल्ली (भाषा)। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करेगी। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। इस दौरान 14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्य समिति में यह राय बनी कि पार्टी नेता राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा करनी चाहिए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय किया है।

वेणुगोपाल ने कहा ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक यात्रा थी। वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अपने अनुभव से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में देश की महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी।

वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा में 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और महाराष्ट्र पहुंचने से पहले यह मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी।

उन्होंने कहा, ‘यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी।’ भारत न्याय यात्रा’ ज्यादातर बस से होगी लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। राहुल गांधी ने पिछले साल 6 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होकर 150 दिनों में 4500 किमी की दूरी तय करते हुए भारत जोड़ो यात्रा की थी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गांधी से एक और यात्रा करने का अनुरोध किया था। पिछले सीडब्ल्यूसी में, 21 दिसंबर को, कार्य समिति ने सर्वसम्मति से गांधी से एक और यात्रा करने का आग्रह किया था।

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment