Thursday, March 26, 2026
Thursday, March 26, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचलराशन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए मंत्री मलिक का स्वास्थ्य और...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

राशन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए मंत्री मलिक का स्वास्थ्य और बिगड़ा

कोलकाता (भाषा)।  पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपए के राशन घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किए गए मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक की तबीयत और बिगड़ गई है जिसके बाद सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल (एसएसकेएम) अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए एक चिकित्सकीय बोर्ड का गठन किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी […]

कोलकाता (भाषा)।  पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपए के राशन घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किए गए मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक की तबीयत और बिगड़ गई है जिसके बाद सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल (एसएसकेएम) अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए एक चिकित्सकीय बोर्ड का गठन किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपए के राशन घोटाला मामले में कथित संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि मलिक का मंगलवार रात को रक्त शर्करा स्तर बढ़ गया था, जिसके बाद उन्हें ‘प्रेजीडेंसी जेल’ से ‘एसएसकेएम’ अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल के हृदय रोग विभाग में भर्ती मंत्री ने बुधवार सुबह अपने शरीर के बाएं हिस्से के सुन्न पड़ने की शिकायत की।

अधिकारी ने कहा, ‘उनका एमआरआई कराया गया। हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हमने समग्र जांच के लिए तंत्रिका विज्ञान, एंडोक्रिनोलॉजी (अंत:स्राव-विज्ञान), मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी (गुर्दे संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ), यूरोलॉजी (मूत्र विज्ञान)और हृदय रोग विभागों के एक-एक चिकित्सक का दल तैयार किया है। हम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे और यह तय करेंगे कि आगे क्या करना है।’ मलिक उच्च रक्त शर्करा और अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हें इस साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment