होमपूर्वांचल
पूर्वांचल
पूर्वांचल
वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन
वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’
पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।
मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’
पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।
वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।
बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ
सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा 1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।
Lok Sabha Election : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने नगीना में चंद्रशेखर आजाद को दिया समर्थन
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के अनुसार, 'वह न सिर्फ इस देश के गरीब, दलित, वंचित समाज के अधिकारों के लिए लड़ने वाले सबसे सशक्त उम्मीदवार हैं बल्कि भारत के लोकतंत्र व संविधान पर आए संकट के खिलाफ भी मजबूती से लड़ सकते हैं।'
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर लगी आग की घटना की हो उच्चस्तरीय जांच : किसान नेता राजीव यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। लोकार्पण के बाद यहां से 19 सीटर विमान की उड़ान शुरू हो गई। यहां से सप्ताह में दो दिन विमान लखनऊ के लिए उड़ान भरते हैं।
भदोही : दलित छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में पहले स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले घटने के बजाय साल दर साल बढ़े हैं।
हरियाणा : महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से छह छात्रों की मौत व 20 घायल, ईद की छुट्टी के बावजूद खुला था स्कूल
भाषा -
दुर्घटनाग्रस्त बस एक निजी स्कूल की थी। चालक तेज गति से बस चला रहा था, जिससे उसने नियंत्रण खो दिया और बस एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गयी।
उत्तर प्रदेश : आर्थिक तंगी से परेशान दो किसानों ने की आत्महत्या, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं किसान आत्महत्या के मामले
उत्तर प्रदेश में 2021 की तुलना में 2022 के दौरान किसानों और खेतिहर मजदूरों की आत्महत्या के मामलों में 42.13 फीसदी की वृद्धि हुई है।
गुजरात : किसान परिवार से इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदवाकर भाजपा और शिवसेना को चंदा पहुंचाया गया ? मामले में पुलिस की जांच जारी
शुरू से ही सवालों और संदेहों के घेरे में रही, सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में बंद कर दी गई इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को लेकर गुजरात से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

