Monday, October 19, 2026
Monday, October 19, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमराजनीतिLok Sabha Election : हेमंत सोरेन से जुड़े कथित जमीन घोटाले के...

इधर बीच

ग्राउंड रिपोर्ट

Lok Sabha Election : हेमंत सोरेन से जुड़े कथित जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने की तीसरी गिरफ्तारी

झारखण्ड : ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में तीसरी गिरफ्तारी की है।

ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि हेमंत सोरेन के कब्जे वाली जमीन के दस्तावेजों की हेराफेरी मोहम्मद सद्दाम ने ही की थी।

मोहम्मद सद्दाम की इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले इस मामले में हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के राजस्व विभाग के पूर्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था।

सद्दाम पर रांची में 8.86 एकड़ जमीन से संबंधित फर्जी भूमि रिकॉर्ड रखने का आरोप है। निदेशालय का आरोप है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ने यह जमीन अवैध रूप से हासिल की थी।

सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें जनवरी में गिरफ्तार कर लिया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।

गाँव के लोग
गाँव के लोग
पत्रकारिता में जनसरोकारों और सामाजिक न्याय के विज़न के साथ काम कर रही वेबसाइट। इसकी ग्राउंड रिपोर्टिंग और कहानियाँ देश की सच्ची तस्वीर दिखाती हैं। प्रतिदिन पढ़ें देश की हलचलों के बारे में । वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉरवर्ड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bollywood Lifestyle and Entertainment