Thursday, March 12, 2026
Thursday, March 12, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचल

पूर्वांचल

वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन

वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’

पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।

मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’

पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।

वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।

बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ

सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा  1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।

लोकसभा चुनाव : बिहार से सांसद अजय निषाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस से मिल सकता है टिकट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि निषाद के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में अति पिछड़े वर्गों (ईबीसी) के मतदाताओं का समर्थन मिलेगा और संगठन भी मजबूत होगा।

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का शव सुपुर्द-ए-खाक, कब तक उठेगा मौत के सवालों से पर्दा? जानिए

अंसारी के परिवार ने आरोप लगाया है कि बांदा जेल में उन्हें ‘स्लो पॉयजन’ दिया गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा अलर्ट और धारा 144 के बीच डॉक्टरों के एक पैनल ने बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया।

उत्तर प्रदेश : देवरिया में सिलेंडर फटने से महिला समेत परिवार के चार लोगों की मौत

देवरिया जिले के डुमरी गाँव से सिलेंडर फटने की दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें चार लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्तार अंसारी की बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत, पूर्वाञ्चल के कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की आज रात बांदा मेडिकल कॉलेज में तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान मौत हो गई।

दिल्ली : 1 अप्रैल तक बढ़ी CM केजरीवाल की हिरासत, जनता जवाब देगी, बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की पेशी में शामिल होने के लिए पहुंची सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘उनकी तबीयत बहुत खराब है, उनको तंग किया जा रहा है, यह तानाशाही नहीं चलेगी, जनता इसका जवाब देगी।’

लोकसभा चुनाव : ‘जेल से सरकार नहीं चलेगी’ बोले दिल्ली के उप-राज्यपाल

केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद ही आतिशी मार्लेना ने कहा था कि अगर जरुरत पड़ेगी तो अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। कोई ऐसा कानून नहीं है जो जेल से उन्हें सरकार चलाने से रोकता हो। वहीं दिल्ली के उप-राज्यपाल ने कहा है कि जेल से दिल्ली की सरकार नहीं चलने दी जाएगी।
Bollywood Lifestyle and Entertainment