होमपूर्वांचल
पूर्वांचल
पूर्वांचल
वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन
वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’
पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।
मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’
पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।
वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।
बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ
सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा 1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।
बनारस : क्या मुस्लिम पक्ष को ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने पर जाने से रोका जाएगा?
ज्ञानवापी विवाद मामले पर वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने के ऊपर मुस्लिम श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के अनुरोध वाली हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तारीख तय की है।
आत्महत्या : मौसम की मार और कर्ज के बोझ ने फिर ली यूपी के एक किसान की जान
एनसीआरबी द्वारा ज़ारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में प्रतिदिन 30 किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
कोलकाता : पाँच मंजिला निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 2 मजदूरों मौत और कई घायल
आए दिन काम करने वाली जगहों पर सुरक्षा के अभाव में मजदूरों के घायल होने और मरने की खबरें पढ़ने को मिलती है। आज दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई।
उप्र : मऊ में रेलवे फाटक बंद होने से 10 गांव के नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
अलका राय -
मऊ के पिपरीडीह गांव के 500 से अधिक लोगों ने अंडरपास की मांग पूरी नहीं होने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। क्या इस चेतावनी के बाद उनकी मांग पूरी हो पाएगी?
बलिया पुलिस पत्रकार की जान पर खतरा बता रही है जबकि वह समझ नहीं पा रहा है कि उसे किससे खतरा है
अलका राय -
बलिया पुलिस और इंटेलीजेंस विभाग की सक्रियता से जिले के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अजीब पशोपेश में हैं कि क्या उनकी जान को सचमुच किसी से खतरा है। बलिया की जनता के हक की आवाज बने पत्रकार संतोष कुमार सिंह और उनके साथी सशंकित हैं। उनका कहना है कि मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव बनाकर प्रशासन उनकी निगरानी कर रहा है।
बनारस की श्रुति नागवंशी को मिला महिला उद्यमी सम्मान
श्रुति नागवंशी ने समाज के ऐसे लोगों के बीच काम किया है, जिन्हें आजतक समाज की मुख्यधारा में शामिल नहीं किया गया है.। उनके बीच काम करते हुए उन्होंने लगातार सफलता प्राप्त की।

