Friday, March 13, 2026
Friday, March 13, 2026




Basic Horizontal Scrolling



पूर्वांचल का चेहरा - पूर्वांचल की आवाज़

होमपूर्वांचल

पूर्वांचल

वाराणसी : डीएनटी समुदाय द्वारा महिला दिवस का आयोजन

वाराणसी के बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति एवं उड़ान (UDAAN) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टेबल जर्नलिज्म के दौर में एक स्वतंत्र पत्रकार के सरोकार ‘आफ़त में गाँव’

पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में जिसकी आबादी 6 करोड़ से ज़्यादा है, जो यहाँ की आबादी का एक-चौथाई है। पिछले बारह सालों में विकास के नाम पर विस्थापन की विभीषिका का दस्तावेजीकरण किताब 'आफत में गांव' में है। इस किताब में वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली और दूसरी जगहों के गांवों का और रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे विस्थापित लोगों से सीधे बात कर उनकी त्रासदियों को दर्ज किया गया है। यह किताब असल में हमारे देश भर के उन गांवों की कहानी दिखाती है जो ऐसे संकटों में फंसे हैं।

मैदानी गांवों की सच्ची दास्तान बताती आवश्यक किताब ‘आफत में गांव’

पत्रकारिता की भाषा और शैली में जो सुस्पष्टता वाकई में होनी चाहिए, वह इन रिपोर्ट्स को पढ़कर लगा, जो बात कही गई है, वह आंखन-देखी हों, कहीं किसी कागज में लिखी हुई बात नहीं। कागजों में लिखी हुई बात यानि प्रेस विज्ञप्तियों में काट-छांट करके खबरें लिखी जा सकती हैं,रिपोर्ट्स नहीं। रिपोर्ट और खबरों में यही बेसिक अंतर है। 'आफत में गांव' में प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स इन बातों को साबित करती है।

वाराणसी : सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मातृत्व लाभ देना जरूरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया आदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है। मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत यह एक बड़ी जीत हासिल हुई है।

बनारस : गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आरंभ

सर्व सेवा संघ की 'एक कदम गांधी के साथ' पदयात्रा गांधी जयंती के दिन वाराणसी राजघाट से शुरू की गई है, जो अनवरत 56 दिनों तक विभिन्न जिलों-प्रदेशों से होती हुई संविधान दिवस के दिन दिल्ली राजघाट में सम्पन्न होगी। यह यात्रा  1000 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में चल रहे नफरत और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करना है।

चंदौली : नौगढ़ के किसानों की फसलों और मेहनत को रौंद रहे नीलगाय, प्रशासन बेसुध

जब जंगल काटे जाएंगे तो वहां रहने वाले पशु अपना ठिकाना बदलेंगे ही। वे गांवों की तरफ भी आएंगे। जब गांव में आएंगे तो इसी तरह से हमारी फसलों को खाएंगे और बर्बाद भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश में RO-ARO पेपर लीक का आरोप, दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

पेपर लीक से संबंधित अभ्यर्थियों के कई वीडियो और पेपर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश के लोकसेवा आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह ने प्रेस नोट जारी कर परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न और सुचितापूर्ण सम्पन्न होने की घोषणा किया है।

उत्तर प्रदेश : एटा में सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

शनिवार रात्रि साढ़े आठ बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस को सात वर्षीय बच्ची के दोपहर 12 बजे से गायब होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम बनाकर मामले की तहकीकात के लिए श्वान दस्ते को बुलाया गया।

कुछ नेताओं के पाला बदलने से ‘इंडिया’ पर असर नहीं पड़ेगा : पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा स्वयं को 370 सीट और राजग को 400 से अधिक सीट मिलने की बात कर रही है, जो जमीनी स्तर पर व्यावहारिक आकलन के बजाय ‘डींग हांकने वाला बयान और शब्दाडम्बर’ है।

केरल के वायनाड में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

केरल के वन मंत्री एके शशींद्रन ने कहा कि मनुष्यों एवं पशुओं के बीच संघर्ष की वायनाड से लगातार आ रही खबरें चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात बाघ के हमले में एक वन्यजीव पर्यवेक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका इलाज जारी है।

बीएचयू में आयोजित जनमत संग्रह ने बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार को बताया फिसड्डी

शिक्षा और रोजगार संबंधी मुद्दों पर मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज पर यह जनमत संग्रह कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने मतदान के माध्यम से  मौजूदा सरकार के कामकाज पर अपना पक्ष रखा।
Bollywood Lifestyle and Entertainment